Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम आवास के हितग्राहियों के लिए रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करें – श्री कुलस्ते केन्द्रीय मंत्री ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा

मण्डला 19 फरवरी 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने गोलमेज सभाकक्ष में विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, महिला बाल विकास विभाग, जल-जीवन मिशन तथा ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले को मिले पीएम आवास योजना के लक्ष्य को शतप्रतिशत प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि ऐसी पंचायतें जो योजना के लाभ से अब तक वंचित हैं उन्हें आवास प्लस में शामिल कराएँ। श्री कुलस्ते ने जिले को मिले आवास लक्ष्य तथा उसके विरूद्ध प्राप्त उपलब्धि के संबंध में जानकारी ली। बैठक में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा तथा संबंधित विभागांे के अधिकारी उपस्थित थे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने समीक्षा के दौरान कहा कि जिला प्रशासन प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के लिए उचित दर पर एवं सुलभता से रेत प्राप्त करने की व्यवस्था बनाएं। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए अवैध भंडारण को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। श्री कुलस्ते ने मनरेगा कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि मजदूरों के लम्बित भुगतानों को जल्द पूरा करें। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि दुरस्थ गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने के लिए सकारात्मक कार्यवाही जारी रखें। राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने मनरेगा सहित ग्रामीण विकास के अन्य सभी कार्यों में निरंतर एवं सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कार्य को प्रारंभ करने के साथ उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराएं। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने जल-जीवन मिशन के कार्यों की विकासखण्डवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग हर घर तक साफ एवं शुद्ध पानी पहुुंचाने का कार्य करे। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

Related posts

28 को 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

पीएम जनमन योजना के मेगा ईवेंट के तहत जागरूकता रथ रवाना

Reva India News

मतदान एवं मतगणना के लिए शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

Leave a Comment