Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्र-छात्राओं ने बिनैका में चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली नशा मुक्ति रैली

मंडला, 27 मार्च 2026

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम बिनैका में किया जा रहा है। शिविर के दूसरे और तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया।

स्वयंसेवकों ने ग्राम बिनैका की माध्यमिक शाला और आंगनवाड़ी परिसर की सघन सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक और कागज के कचरे को एकत्रित कर डस्टबिन में डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के पूजन के साथ किया गया। शिविर के दौरान ग्राम विकास संयोजक श्री नैनसुख द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की दिनचर्या, जीवन शैली, मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक विकास की दृष्टि से छात्र-छात्राओं को योगासन, खेल, पीटी का अभ्यास कराया गया एवं देशभक्ति गीत ’हम युवा हैं हम करें मुश्किलों का सामना’ का गायन कराया गया। इस दौरान छात्रों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगाभ्यास, व्यायाम और विभिन्न खेलों का अभ्यास किया।

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी श्री प्रवीण अग्रवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। तीसरे दिन नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए ’नशा मुक्ति रैली’ निकाली गई। यह शिविर प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम सरपंच श्रीमती अनसुईया बाई एवं श्री संजय धनगर, श्री मुकेश चौरसिया, श्रीमती मातेश्वरी परस्ते और श्रीमती मंजू चंन्द्रोल का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने भी छात्रों के इस सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Related posts

गहन पुनरीक्षण 2025 के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित

Reva India News

दूरस्थ ग्रामों में पहुंचा जागरूकता रथ मोहगांव एवं घुघरी के 22 ग्रामों में किया प्रचार

Reva India News

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को, नई सख्त प्रवेश व्यवस्था लागू

Reva India News

Leave a Comment