Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला एवं आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया ने जीता मैच!

आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित आज़ाद कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मे शनिवार को दो मुकाबले खेले गए जिसमे पहला मुकाबला फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला और एम.एम. मधुपुरी के बीच बारिश के चलते 15-15 ओवरो का मुकाबला खेला गया! जिसमे टॉस जीतकर एम.एम. मधुपुरी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और विपक्षी टीम फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला को छेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए एम.एम. मधुपुरी ने 15 ओवर मे 7 विकेट खोकर 77 रन बनाये और लक्ष्य के लिए 78 रनो की चुनौती रखी! एम.एम. मधुपुरी की ओर से बल्लेबाजी में शहबाज कुरैशी ने नाबाद 26 रन और अर्जुन जंघेला ने नाबाद 11 रनो की पारी खेली! फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला की ओर से गेंदबाजी में अक्षय मिश्रा शेख आरिफ और बंटी भांगरे ने 2-2 विकेट एवं ललित तिवारी ने 1 सफलता अर्जित की ! 78 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने आसानी से लक्ष्य को 9.5 ओवर में ही पूरा कर लिया! फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला की ओर से बल्लेबाजी में ऋत्विक पाठक ने नाबाद 31 रन दुर्गेश परते ने नाबाद 17 रन एवं अंचल केवट ने 15 रनो की पारी खेली! एम.एम. मधुपुरी की ओर से गेंदबाजी में भूपेंद्र पटेल ने ही केवल 1 सफलता अर्जित की!

इस प्रकार फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने इस मुकाबले को 9 विकेटों से जीत लिया! इस मुकाबले के मैंन ऑफ़ द मैच फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला के अक्षय मिश्रा रहे! इस पहले मैच के चीफ गेस्ट रॉयल थम्बर्स और महिष्मति राइडर्स ग्रुप रहा एवं मैन ऑफ़ द मैच का पुरुष्कार शरद बघेल एवं पूर्णिमा रजक के द्वारा प्रदान किया गया! इस मुकाबले के निर्णायक नितांत ठाकुर और आनंद सिंगरौरे रहे! प्रतियोगिता में शनिवार का दूसरा मुकाबला डब्लू.सी.सी. मंडला और आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया के बीच बारिश के कारण 18-18 ओवरो का मुकाबला खेला गया! जिसमें टॉस जीतकर डब्लू.सी.सी. मंडला ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया को पहले छेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए डब्लू.सी.सी. मंडला ने 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाए और लक्ष्य के लिए 103 रनो की चुनोती रखी! डब्लू.सी.सी. मंडला की ओर से बल्लेबाजी में साहिल बरमैया ने 38 रन एवं राजा बोदी ने 11 रनों की पारी खेली! आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया की ओर से गेंदबाजी में गौरव राजू ने 4 विकेट पारस जैन ने 3 सफलता अर्जित की! 103 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया ने आसानी से इस लक्ष्य को 15.2 ओवरो में ही पूरा लिया! आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया की ओर से बल्लेबाजी में चंद्रेश बर्मन ने नाबाद 27 रन उमेश बैरागी ने 27 रन एवं बसंत ठाकुर ने 24 रनों की पारी खेली! डब्लू.सी.सी. मंडला की ओर से गेंदबाजी में राजा बोदी एवं राहुल देव ने 2-2 सफलता अर्जित की! इस प्रकार आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया ने इस मुकाबले को 6 विकेटों से जीत लिया! इस मैच के मैन ऑफ मैच आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया के गौरव राजू रहे जिन्होंने 4 सफलता अर्जित की!

इस मैच के चीफ गैस्ट डॉ. सुनील यादव रहे एवं मैन ऑफ़ द मैच का पुरुष्कार शशि पटेल के द्वारा दिया गया! इस मैच के निर्णायक अर्जुन भांडे एवं क्षितिज शुक्ला और स्कोरर विशाल कछवाहा एवं पवन रहे! प्रतियोगिता का दंसवा मुकाबला रविवार को सुबह 10:00 बजे से शीतला स्पोर्ट्स क्लब मंडला और प्रिंस स्पोर्ट्स क्लब मंडला के बीच खेला जायेगा एवं शनिवार का दूसरा मुकाबला बालाघाट ब्लास्टर एवं गोकुलपुर अकेडमी के बीच दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा!

Related posts

नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण बिना खर्च के कम समय में होगा 14 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए बैठक संपन्न हुई

Reva India News

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का शुभारंभ 2 अक्टूबर को होगा  

Reva India News

युवा संगम रोजगार स्वारोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

Reva India News

Leave a Comment