Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार के किया पुतला दहन

मंडला/ तमिलनाडु में 19 जनवरी को सेक्रेट हार्ट नामक मिशनरी विद्यालय में हुई लावण्या की मृत्यु को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। सोमवार को दोपहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चिलमन चौक चौराहे मंडला पर नारेबाजी करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।जिला संयोजक आनंद मरावी ने कहा जिस प्रकार तमिलनाडु की सरकार लावण्या के हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है, वो ठीक नहीं है। जब तक लावण्या को न्याय नहीं मिलता, विद्यार्थी परिषद भिन्न भिन्न तरीके से सरकार का विरोध करता रहेगा। जिला संयोजक ने कहा कि न्याय की लड़ाई लड़ रहे छात्रों से डीएमके सरकार जिस प्रकार येन केन प्रकारेण की भावना से फ़र्ज़ी मुकदमे दर्ज कर जेल में डालने का कार्य कर रही है। इससे विद्यार्थी परिषद को और बल मिल रहा है। परिषद लावण्या के न्याय की लड़ाई को और तेज कर रहा है।

Related posts

बच्चों के साथ मनाई गई नए सपनों की शुभ दीपावली

Reva India News

नारायणगंज में सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

34 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment