Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुम्भ स्टार मंडला एवं जांहगीराबाद ने जीता मैच!

आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित आज़ाद कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मे सोमवार को दो मुकाबले खेले गए जिसमे पहला मुकाबला सनराइज स्पोर्ट्स क्लब मंडला और कुम्भ स्टार मंडला के बीच खेला गया! जिसमे टॉस जीतकर सनराइज स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और विपक्षी टीम कुम्भ स्टार मंडला को छेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने 20 ओवर मे 7 विकेट खोकर 123 रन बनाये और लक्ष्य के लिए 124 रनो की चुनौती रखी! सनराइज स्पोर्ट्स क्लब मंडला की ओर से बल्लेबाजी में शिवांक यादव ने 44 रन और मोहित तिवारी ने 25 रनो की पारी खेली! कुम्भ स्टार मंडला की ओर से गेंदबाजी में हर्षित फूलसुंगे ने 3 विकेट रोहित जम्बुलकर एवं किरण पटेल ने 2-2 सफलता अर्जित की ! 124 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुम्भ स्टार मंडला ने 7 विकेट शेष रहते हुए यह मुकाबला बड़ी आसानी से जीत लिया! कुम्भ स्टार मंडला की ओर से बल्लेबाजी में हर्षित फूलसुंगे ने 69 रन नीरज डेहरिया ने 17 रन एवं सौरभ बर्मन ने नाबाद 16 रनो की पारी खेली! सनराइज स्पोर्ट्स क्लब मंडला की ओर से गेंदबाजी में विमल यादव अनवर अली एवं राजा विश्वकर्मा ने 1-1 सफलता अर्जित की!

इस प्रकार कुम्भ स्टार मंडला ने इस मुकाबले को आसानी से 7 विकेटों से जीत लिया! इस मुकाबले के मैंन ऑफ़ द मैच कुम्भ स्टार मंडला के हर्षित फूलसुंगे रहे! इस पहले मैच के चीफ गेस्ट आर.के. कुवेती सी.एम.ओ. नगर पालिका एवं प्रकाश ठाकुर रहे इन्ही के द्वारा मैन ऑफ़ द मैच का पुरुष्कार भी प्रदान किया गया! इस मुकाबले के निर्णायक अक्षय चंद्रौल और बसंत ठाकुर रहे! प्रतियोगिता में सोमवार का दूसरा मुकाबला जहांगीराबाद और एकलव्य केवलारी के बीच खेला गया! जिसमें टॉस जीतकर जहांगीराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और एकलव्य केवलारी को पहले छेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए जहांगीराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन बनाए और लक्ष्य के लिए 145 रनो की चुनोती रखी! जहांगीराबाद की ओर से बल्लेबाजी में सयैद साहिल ने नाबाद 60 रन देवाशीष ने 31 रन एवं प्रदीप पटेल ने 26 रनों की पारी खेली! एकलव्य केवलारी की ओर से गेंदबाजी में सत्तू ने 3 विकेट हर्षित बर्मन ने 2 विकेट एवं राजा रघुवंशी ने 1 सफलता अर्जित की! 145 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य केवलारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम जल्दबाजी के चलते 127 रनो पर ही ऑल आउट हो गई! एकलव्य केवलारी की ओर से बल्लेबाजी में प्रितेश द्विवेदी ने 24 रन एवं हर्षित बर्मन ने 21 रनों की पारी खेली! जहांगीराबाद की ओर से गेंदबाजी में प्रदीप पटेल ने 6 विकेट अलोक साहू ने 2 विकेट एवं समीर और जलज त्रिपाठी ने 1-1 सफलता अर्जित की! इस प्रकार जहांगीराबाद ने इस मुकाबले को 17 रनो से जीत लिया! इस मैच के मैन ऑफ मैच जहांगीराबाद के प्रदीप पटेल रहे जिन्होंने 6 सफलता अर्जित की!

इस मैच के चीफ गेस्ट धीरेन्द्र जैन रहे एवं मैन ऑफ़ द मैच का पुरुष्कार इन्ही के द्वारा दिया गया! इस मैच के निर्णायक आकाश बर्मन एवं गौरव राजू और स्कोरर विशाल कछवाहा रहे! प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मंगलवार सुबह 10:00 बजे से फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला और प्रिंस स्पोर्ट्स क्लब मंडला के बीच खेला जायेगा एवं तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मंगलवार दोपहर 1:30 बजे से जी.सी.ए. जबलपुर एवं जांहगीराबाद के बीच खेला जायेगा!

Related posts

दो बकायादारों को कुर्की पूर्व सूचना वारंट जारी

Reva India News

आमजन का कल्याण हमारी सरकार का लक्ष्य – मंत्री श्रीमती उईके सुशासन सप्ताह-2025: ग्राम झिरिया में ‘प्रशासन गाँव की ओर’ शिविर आमजनों को दी गयी शासन योजनाओं की विस्तृत जानकारी

Reva India News

जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment