Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा जयंती के पूर्व 18 को घाटों की सफाई के लिए होगा श्रमदान कलेक्टर ने शांति समिति की बैठक में दी जानकारी

मण्डला 15 फरवरी 2021

आगामी 19 फरवरी को मनाई जाने वाली माँ नर्मदा जयंती के पूर्व जिला प्रशासन द्वारा 18 फरवरी को जिला स्तर पर घाटों की सफाई के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह श्रमदान कार्यक्रम 18 फरवरी को प्रातः 8 बजे से जिले के साथ-साथ पंचायत स्तर पर स्थित माँ नर्मदा के घाटों पर आयोजित किया जाएगा। इस श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। उक्त जानकारी कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन में आयोजित शांति समिति की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को आयोजित किए जा रहे श्रमदान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा आमनागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा जीवनदायिनी माँ नर्मदा के घाटों की सफाई में अपना सहयोग दें।

श्रीमती सिंह ने उपस्थिति जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि नर्मदा के घाटों के साथ-साथ उनमें मिलने वाली प्लास्टिक एवं अन्य प्रदूषक सामग्री के निपटान की भी व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरूओं से अपने स्तर पर माँ नर्मदा को प्रदूषण से बचाने एवं स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने की अपील भी की है। कलेक्टर ने माँ नर्मदा को प्रदूषण से बचाने के लिए शासन स्तर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नर्मदा जयंती के पश्चात् इकट्ठा होने वाले अपशिष्ट के उचित निपटान की चर्चा करते हुए कहा कि नगरपालिका इस संबंध में विशेष कार्य करे। नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने भंडारों के स्थलों को चिन्हित करने तथा भंडारे के पश्चात इकट्ठा होने वाले कचरे के उचित निपटान के बारे में जानकारी दी।

बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने शहर की यातायात व्यवस्था, नर्मदा नदी को प्रदूषण से बचाने ठोस कार्ययोजना आदि से संबंधित सुझाव रखे। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा, एडिशनल एसपी श्री कंवर, जनप्रतिनिधि, जिला अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 12 सितम्बर 2021

Reva India News

मंडला से नैनपुर मुख्य मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन 2 से 5 बजे तक रहेगा बंद

Reva India News

जिले में अब तक 1186.2 मिमी वर्षा  

Reva India News

Leave a Comment