Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला एवं जी.सी.ए. जबलपुर पहुंचे आज़ाद कप के सेमीफइनल में! 

आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित आज़ाद कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मे मंगलवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमे पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला और प्रिंस स्पोर्ट्स क्लब मंडला के बीच खेला गया! जिसमे टॉस जीतकर प्रिंस स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने पहले छेत्ररक्षण करने का फैसला किया और विपक्षी टीम फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने 20 ओवर मे 9 विकेट खोकर 154 रन बनाये और लक्ष्य के लिए 155 रनो की चुनौती रखी! फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला की ओर से बल्लेबाजी में जयपाल सिंह ने 38 रन और कप्तान सत्यम बर्मन ने 32 रन और शेख आरिफ ने 25 रनो की पारी खेली! प्रिंस स्पोर्ट्स क्लब मंडला की ओर से गेंदबाजी में श्याम रघुवंशी ने 3 विकेट सचिन तिवारी ने 2 विकेट राजकमल आनंद एवं अमित कुमार ने 1-1 सफलता अर्जित की ! 155 रनो के लक्ष्य का पीछा उतरी प्रिंस स्पोर्ट्स क्लब मंडला की टीम फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला की धारदार गेंदबाजी के चलते प्रिंस स्पोर्ट्स क्लब मंडला की पूरी टीम 103 रन पर सिमट गई! प्रिंस स्पोर्ट्स क्लब मंडला की ओर से बल्लेबाजी में जय बोइर ने 52 रन राजकमल ने 19 रन एवं सौरभ ने 12 रनो की पारी खेली! फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला की ओर से गेंदबाजी में लीलेश बंटी भांगरे ने 4 विकेट ललित तिवारी शेख आरिफ ने 2-2 विकेट एवं अक्षय मिश्रा और अमन गौतम ने 1-1 सफलता अर्जित की!

इस प्रकार फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने इस मुकाबले को आसानी से 51 रनो से जीत लिया! इस मुकाबले के मैंन ऑफ़ द मैच फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला के लीलेश बंटी भांगरे रहे! इस पहले मैच के चीफ गेस्ट सुनील दुबे रहे इन्ही के द्वारा मैन ऑफ़ द मैच का पुरुष्कार भी प्रदान किया गया! इस मुकाबले के निर्णायक उमेश बैरागी और विकास चंद्रौल रहे! प्रतियोगिता में मंगलवार का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला जहांगीराबाद और जी.सी.ए. जबलपुर के बीच खेला गया! जिसमें टॉस जीतकर जी.सी.ए. जबलपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जहांगीराबाद को छेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए जी.सी.ए. जबलपुर ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रन बनाए और लक्ष्य के लिए 150 रनो की चुनोती रखी! जी.सी.ए. जबलपुर की ओर से बल्लेबाजी मे साहिल ने 35 रन जफ़र अनवर ने 24 रन एवं अनुराग राजपूत ने 18 रनों की पारी खेली! जहांगीराबाद की ओर से गेंदबाजी में जलज त्रिपाठी ने 3 विकेट शिवकुमार और शिवम कटारे ने 2-2 विकेट अर्जित किये! 150 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहांगीराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिर एक छोर से टीम को ब्रायन ने संभाले रखा और फिर मैच रोमांचक स्थिति में जा पंहुचा और अंत में टीम जहाँगीराबाद 20 ओवर में 140 रन ही सकी और इस मैच में बाजी जी.सी.ए. जबलपुर ने मारी और सेमीफाइनल में प्रवेश किया! जहांगीराबाद की ओर से बल्लेबाजी में ब्रायन ने 66 रन एवं प्रतीक खरे ने 23 रनों की पारी खेली! जी.सी.ए. जबलपुर की ओर से गेंदबाजी में विजय यादव ने 3 विकेट संकेत साहू और लकी साहू ने 2-2 सफलता अर्जित की! इस प्रकार जी.सी.ए. जबलपुर ने इस मुकाबले को 9 रनो से जीत लिया! इस मैच के मैन ऑफ मैच जी.सी.ए. जबलपुर के विजय यादव रहे!

इस मैच के चीफ गेस्ट गुल्लन सोनी रहे एवं मैन ऑफ़ द मैच का पुरुष्कार इन्ही के द्वारा दिया गया! इस मैच के निर्णायक आकाश बर्मन एवं मयंक अग्रवाल और स्कोरर विशाल कछवाहा रहे! प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बुधवार दोपहर 12:00 बजे से कुम्भ स्टार मंडला और आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया के बीच खेला जायेगा!

Related posts

उमरिया में किया गया तालाब का जीर्णोद्धार

Reva India News

ईडीसी तथा पोस्टल बैलेट से संबंधित प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

म.प्र. लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन ही स्वीकार करें आवेदन समस्त विभाग प्रमुखों को दिए गए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment