Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 27 अप्रैल 2026

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। इस क्रम में 18 अप्रैल को पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं 21 अप्रैल को कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा एवं लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। अंजनिया थाना के उप निरीक्षक प्रभारी श्री राजेश सराठे की टीम द्वारा उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जबकि सुश्री रीतू मरावी ने गुड टच-बैड टच एवं महिला संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला।

प्राचार्य डॉ. हरदहा ने बताया कि नारी में आत्मविश्वास एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। 22 अप्रैल को शारीरिक सशक्तिकरण के तहत डॉ. धनश्याम झारिया ने पोषण आहार पर व्याख्यान दिया, जबकि डॉ. सुरेन्द्र कुमार लिल्हारे ने मानसिक स्वास्थ्य विषय पर जानकारी दी।

इसके अलावा 23 अप्रैल को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक अंजनिया शाखा के प्रबंधक श्री धीरज कोष्ठा ने विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता से अवगत कराया। 24 अप्रैल को कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय उद्यमी श्री राहुल कुर्मी को आमंत्रित कर छात्रों को स्वरोजगार एवं कौशल संवर्धन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

दिव्यांग शिविर, श्रवण एवं मानसिक दिव्यांगों के जारी किये गये प्रमाण पत्र

Reva India News

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए राशि आवंटित

Reva India News

बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली

Reva India News

Leave a Comment