Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

द्वितीय चरण की गौरव दिवस ग्रामसभा आज से

मंडला 6 मार्च 2022

अपनी संस्कृति, धरोहर और विशिष्टताओं के प्रति गौरव की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से शासन द्वारा ग्राम पंचायतों के प्रत्येक ग्राम में ग्राम ’’गौरव दिवस’’ मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। ग्राम गौरव दिवस नियत करने के लिए चरणबद्ध रूप से ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 7 से 15 मार्च के मध्य द्वितीय चरण तथा 21 से 29 मार्च के मध्य तृतीय चरण की ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड ने बताया कि द्वितीय चरण की ग्रामसभा में प्रथम चरण की ग्रामसभा से संकलित की गई जानकारी के आधार पर महत्वपूर्ण तिथियाँ तथा अन्य जानकारीवार कलेंडर निर्धारित कर संभावित कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। इसी प्रकार 21 से 29 मार्च के मध्य तृतीय चरण की ग्रामसभा में गौरव दिवस तिथि का निर्धारण करते हुए गौरव दिवस कार्यक्रम की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Related posts

उच्च न्यायालय जबलपुर के चीफ जस्टिस ने किया बालिका छात्रावास का निरीक्षण

Reva India News

19 दिसंबर तक मनाया जा रहा सेक्सुअल हैरेसमेंट प्रीवेंशन वीक

Reva India News

महिला ज्ञानालय से जिले की साक्षरता में आएगा सकारात्मक बदलाव – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने महिला ज्ञानालय की द्वितीय चरण का किया शुभारंभ  

Reva India News

Leave a Comment