Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण दल रवाना

मण्डला 7 मार्च 2022

उद्यानिकी विभाग जिला मण्डला अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना के विरूद्ध राज्य पोषित योजना अंतर्गत राज्य के भीतर एवं राज्य के बाहर कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण हेतु 2 कृषक दलों को कलेक्ट्रेट परिसर से इन दोनों दलों के विधायक देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, कृषि स्थाई समिति नीरज मरकाम, कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं अपर कलेक्टर मीना मसराम ने हरी झण्डी दिखाकर दल को उद्यानिकी के उच्च तकनीक का अवलोकन करने एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु रवाना किया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान मण्डला नेतलाल शरणागत एवं अन्य विकासखण्ड स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य के भीतर 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत 34 सदस्यी कृषकों का दल दिलीप सिंह उइके, उद्यान विकास अधिकारी बिछिया एवं धनसिंह वरकड़े, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी नैनपुर के नेतृत्व में दल रवाना होकर 7 मार्च से 9 मार्च 2022 तक भ्रमण पर रहेगा। इस दौरान कृषकों को सिवनी एवं छिंदवाड़ा में उन्नतशील कृषकों के प्रक्षेत्रों के भ्रमण के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्रों का अवलोकन कराया जाकर तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराया जायेगा। राज्य के बाहर 5 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत 14 सदस्यी कृषकों का दल पंकज मरकाम ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मण्डला के नेतृत्व में दल रवाना होकर 7 मार्च से 11 मार्च 2022 तक भ्रमण पर रहेगा। इस दौरान कृषकों को रायपुर, बिलासपुर एवं अन्य स्थानों पर उन्नतशील कृषकों के प्रक्षेत्रों के भ्रमण के साथ-साथ कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों का अवलोकन कराया जाकर तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराया जायेगा।

Related posts

कलेक्टर, एसपी ने किया नगर परिषद उपचुनाव की मतगणना स्थल का निरीक्षण  

Reva India News

पीएम-यूएसपी योजना की छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक हो सकेंगे ऑनलाइन आवेदन  

Reva India News

पुलिस ग्राउंड में हुई स्वतंत्रता दिवस की फाईनल रिहर्सल

Reva India News

Leave a Comment