Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड वॉरियर्स ऑन जॉब ट्रेनिंग क्रेश कोर्स शुभारंभ

मण्डला 18 जून 2021

कोविड-19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3 के अंतर्गत ’विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम’ में जिले के युवक-युवतियों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण के आयोजन का वर्चुअल विमोचन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु चयनित युवाओं को संबोधित किया गया। सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट (कार्ड) संस्था के घुघरी के ग्वारा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में उक्त कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला सुनील दुबे, प्राचार्य जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आरएस वरकड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घुघरी विजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य नीरज मरकाम तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु चयनित अभ्यर्थी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 27 अगस्त को  

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत नियमित योग अभ्यास

Reva India News

आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment