शासकीय भूमि से हटाए गए अतिक्रमण
पड़ाव के इरफान खान के विरुद्ध हुई कार्यवाही
गुण्डा एवं बदमाश इरफान खान पिता जमील खान उम्र 30 साकिन अम्बेडकर वार्ड मण्डला द्वारा शासकीय भूमि में किए गए अतिक्रमणों को जिला प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार नजूल शीट नं. 23 बी प्लाट नं. 56 रकवा 272 मद खाली नजूल जमीन में 14 गुणांक 7 बराबर 98 वर्गफुट पर पक्की दुकान बनाकर पटैल दुग्ध डेयरी की दुकान के संचालक श्रीकांत आ. प्रमोद पटैल साकिन बिनैका द्वारा 5 हजार रूपए प्रतिमाह की दर से किराये पर दी गई थी जिसे आज जिला प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया। इसके अलावा नजूल शीट नं. 23 बी प्लाट नं. 92 रकवा 3573 मद रास्ता मे से 43 गुणांक 2 बराबर 86 वर्गफुट पर छज्जा एवं लोहे की सीढ़ी तथा ईट दीवाल की परदी बनाकर अतिक्रमण होना पाया गया जो मकान का अंश भाग था उसे भी हटाने की कार्यवाही की गई।
गुण्डा एवं बदमाश इरफान खान द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही के दौरान एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, तहसीलदार देवीप्रसाद चक्रवर्ती सहित पुलिस तथा नगरीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
गेंहू का उपार्जन आज से प्रारंभ
गेहूँ एफ.ए.क्यू. मापदंड के आधार पर तैयार कर लें किसान
मंडला 3 अप्रैल 2022
रबी विपणन वर्ष 2022-23 के उपार्जन के लिए 4 अप्रैल 2022 से उपार्जन प्रारंभ करने हेतु जिले में सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। जिले में 53 उपार्जन केन्द्र के माध्यम से गेंहू उत्पादक कृषकों से उनकी उपज का क्रय समर्थन मूल्य पर 2015/- रूपये प्रति क्विंटल के भाव से इन केन्द्र पर एफ.ए.क्यू. मापदंड के आधार पर क्रय किया जायेगा। इस वर्ष जिले में गेंहू के कुल पंजीकृत कृषकों की संख्या 21110 है जिनका रकबा 31171 हेक्टेयर में गेंहू की फसल बोयी गयी है। कृषकों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने के लिए अपने समीपस्थ उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट की बुकिंग के आधार पर विक्रय करने की व्यवस्था की गई है। कृषक बंधुओं से आग्रह है कि गेंहू विक्रय हेतु स्वंय निर्धारित तिथि का स्लॉट बुकिंग मोबाईल/उपार्जन केन्द्र/कियोस्क/सीएससी केन्द्रों पर अवश्य करायें। उपार्जन केन्द्र गतवर्ष की भांति ही निर्धारित किये गये है केवल 2 नवीन केन्द्र धुतका एवं कन्हरगांव स्थापित किये गये हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कृषकों से अपील की है कि किसान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये अपनी फसल को विक्रय करने के लिये स्लॉट बुकिंग कराकर एवं साफ-सुथरा एफ.ए.क्यू. मापदंड का ही तैयार कर उपार्जन केन्द्र पर विक्रय के लिए लाएं।
1 कोरोना पॉजीटिव
मण्डला 3 अप्रैल 2022
2 अप्रैल की शाम 3 बजे से 3 अप्रैल की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना का 1 संक्रमित मरीज मिला है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनिया निवासी 22 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।
अनुदान सहायता स्वीकृत
मण्डला 3 अप्रैल 2022
कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला बाई ग्राम बुधनवारा निवासी को आकाशीय बिजली (गाज) गिरने एवं प्राकृतिक विपत्ति के कारण घायल होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया द्वारा आर्थिक राहत अनुदान सहायता राशि कुल 12 हजार 700 रूपए स्वीकृत किया गया है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
आज से शुरू होगा सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 का द्वितीय चरण
मण्डला 3 अप्रैल 2022
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 4 अप्रैल 2022 से सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा। अभियान में 0 से 2 वर्ष के बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकृत किया जायेगा। यह कार्यक्रम मिशन मोड पर होना है जिसमें एक भी बच्चा न छूटे, हाई रिस्क ऐरिया जहां विगत दो वर्षों से टीका की कम उपलब्धि, नियमित टीकाकरण छूटा है। झुग्गी-झोपड़ी स्लिम ऐरिया, मीजल्स, डिप्थीरिया, रूबेला के प्रभाव वाले क्षेत्रों को विशेष ध्यान में रखा जायेगा। ईंट भट्टा, कछार, घुम्मकड़ ऐसे बच्चे जो टीके से वंचित हो जाते हैं, वहां मोबाईल टीम के द्वारा टीकाकृत किया जायेगा। जिले मेें मार्च, अप्रेल, मई तीन चक्रों में अभियान होगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 यतीन्द्र झारिया ने जानकरी दी कि नियमित टीकाकरण को सुदृढीकरण के लिए अभियान चलाया जायेगा। नियमित टीकाकरण के साथ 7 दिवसीय कार्यक्रम 4, 6, 7, 9, 11, 13 एवं 16 अप्रैल तक द्वितीय चरण होगा। फरवरी 2020 के जन्मे बच्चे न्यू बोर्न बेबी बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य है। टीकाकरण कार्यक्रम कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित होगा।
निःशक्त पुनर्वास केन्द्र में रिक्त पदों के लिए 5 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
मण्डला 3 अप्रैल 2022
उप संचालक सह सचिव जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र (डीडीआरसी) मण्डला में संविदा आधार पर स्वीकृत पदों की पूर्ति के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 5 अप्रैल 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। साथ ही जिले की वेबसाईट mandla.nic.in पर भी अवलोकन किया जा सकता है।
