Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अन्न उत्सव में 20775 परिवारों को वितरित किया गया खाद्यान्न

मंडला 7 अप्रैल 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले की सभी 526 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “अन्न उत्सव“ कार्यक्रम सम्पन्न किया गया जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत पात्रता श्रेणी के 20775 परिवारों को गेहूं 1587 क्विंटल एवं चावल 2183 क्विंटल, नमक 121 क्विंटल, शक्कर 40 क्विंटल तथा केरोसीन 9594 लीटर का वितरण नियमित कोटे की राशन सामग्री का वितरण उपभोक्ताओं में किया गया। इसके साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत 1145 क्विंटल गेहूं एवं 1416 क्विंटल चावल का वितरण भी कराया गया। इस प्रकार जिले के सभी उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। जिले की निगरानी एवं निरीक्षण हेतु प्रदेश से तैनात नागरिक आपूर्ति के क्षेत्रीय प्रबंधक जबलपुर एल.एल. अहिरवार के द्वारा उक्त कार्यक्रम के तहत बीजाडांडी की 4 शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही जिले की खाद्य विभाग की सम्पूर्ण टीम आजादी के अमृत महोत्सव सम्पन्न कराने में पूरे दिन सक्रिय भी रही। उसके द्वारा भी निगरानी रखी गई।

Related posts

अमर शहीद बिरसामुंडा स्मृति में 2 दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता राज्यसभा सांसद एवं कलेक्टर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Reva India News

24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Reva India News

कोरोना का 4 मरीज स्वस्थ

Reva India News

Leave a Comment