Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*रामनवमी 10 अप्रैल रविवार को निकलेगी विशाल वाहन रैली* 

सनातन धर्मोत्सव सपरिवार मंडला  द्वारा स्थानीय बड़ी खैररमाई माता मंदिर कटरा रोड बिंझिया से  रामनवमी के अवसर पर 10 अप्रैल , दिन- रविवार, सुबह 9:00 बजे विशाल वाहन रैली निकाली जावेगी ।

विगत 15 दिनों से मंडला जिले के धर्म प्रेमी बंधुओं के द्वारा नियमित बैठक तैयारी की जा रही है मंडला जिले में ग्रामीण एवं शहरी अर्थात सभी क्षेत्रों से विभिन्न संगठनों से जुड़े धर्म प्रेमी बंधु इस वाहन रैली में हमेशा की तरह शामिल होंगे और सबकी सहभागिता में ही यह आयोजन प्रतिवर्ष सनातन धर्मोत्सव सपरिवार द्वारा किया जाता है। सबसे मुख्य बात इस संस्था मे कोई भी पद, मुखिया, बड़ा-छोटा नहीं है। प्रयास ये है हमारे आराध्य भगवान राम  के सभी  भक्त इसमें एक साथ शामिल हों। होर्डिंग पम्पलेट में भी किसी व्यक्ति विशेष की फ़ोटो नहीं लगाई  जाती ।

रैली व्यवस्था के बारे में सबसे  पहले पुलिस वाहन, फिर दो पहिया वाहन में मात्र शक्तियां,(महिलाएं) इसके बाद भगवान श्री राम जी का दरबार, एवं फिर स्थानीय पूजनीय संत महात्माओं का वाहन और इसके बाद डीजे फिर तीन पंक्तियों में दो पहिया वाहन  और यही क्रम पूरी रैली में रहेगा ।

रुट के बारे में हर वर्ष की तरह रैली बड़ी खेरमाई माता मंदिर से होटल नर्मदा इन,  पॉलिटेक्निक कॉलेज, शिवराज शाह जी का घर,  नेहरू स्मारक, महाराजपुर, बजरंग चौराहा वापस नेहरू स्मारक होते हुए रेड क्रॉस, स्टेडियम ग्राउंड,रानी अवंती बाई स्कूल, जिला चिकित्सालय, बुधवारी, झूला पुल के बाजू से इलाही चौक, हनुमान घाट, ऐन. जे.एन. स्कूल, योगीराज हॉस्पिटल के सामने से , चिलमन चौक, लालीपुर और वापस खैरमाई माता मंदिर में रैली का समापन, पूजन, अल्पाहार।

सनातन धर्मोत्सव परिवार आप सभी से सपरिवार वाहन रैली में  कुर्ता पैजामा, भगवा रंग, सफेद रंग के वस्त्र, पगड़ी, ध्वज के साथ शामिल होने का आव्हान, निवेदन करता है।

Related posts

जिले में आज 5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

वुडन बेडमिंटन कोर्ट का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ

Reva India News

नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान अंतर्गत मनेरी में ऑटो चालकों को दी गई समझाईश

Reva India News

Leave a Comment