Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रेक्षक शैलेन्द्र खरे का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 10 अप्रैल 2022

नगरीय निकायों के फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2022 के लिए नियुक्त प्रेक्षक शैलेन्द्र खरे रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) का 10 अप्रैल 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री शैलेन्द्र खरे 10 अप्रैल को रात्रि 11:10 बजे जबलपुर से निवास पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। प्रेक्षक शेलेन्द्र खरे 11 अप्रैल को 9 बजे से जनपद पंचायत निवास, नगर परिषद निवास एवं जनपद पंचायत मंडला, मोहगांव, घुघरी के दावा आपत्ति केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद श्री खरे शाम 4 बजे मंडला पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) प्रेक्षक शैलेन्द्र खरे 12 अप्रैल को 10 बजे जनपद पंचायत बिछिया, नैनपुर एवं नगर परिषद बिछिया, नगरपालिका नैनपुर दावा आपत्ति केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। 13 अप्रैल को प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र खरे 10 बजे रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक के पश्चात नगरपालिका मंडला एवं जनपद पंचायत नारायणगंज बीजाडांडी के दावा आपत्ति केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे तथा 2 बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

दिसंबर तक पूर्ण करें नारायणगंज बीजाडांडी समूह जल प्रदाय योजना – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Reva India News

गर्मी में पशुओं को लू से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की एडवाइजरी जारी

Reva India News

Leave a Comment