Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला कांग्रेश कमेटी की आक्रोश रैली जिला कलेक्ट्रेट पहुंच सौंपा ज्ञापन

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया जी के आव्हान पर पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी, सविंदा शिक्षक वर्ग 3 का पेपर लीक होने एवं पुलिस भर्ती मे हुए व्यापम घोटाले को लेकर केंद्र एवं मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों के विरोध में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जैन के नेतृत्व में विधायक नारायण सिंह पट्टा जी, विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश तिवारी जी की उपस्थिति में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा l

युवा कांग्रेस द्वारा जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन का आयोजन जिला मुख्यालय में रखा था जिसमें जिले भर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय बैगा-बैगी चौराहे में एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय तक सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली l कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने के लिए जिला कलेक्टर महोदया का कलेक्ट्रेट गेट के बाहर इंतज़ार करते रहे, कलेक्टर महोदया के ज्ञापन लेने आने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए गेट के अंदर जा पहुँचे तब जाकर अपर कलेक्टर महोदया ने बाहर आकर ज्ञापन लिया l

इस दौरान वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह उईके,युवा कांग्रेस मंडला विधानसभा अध्यक्ष राहुल सिंगौर, निवास विधानसभा अध्यक्ष रॉबिन बड़गैया, जिला उपाध्यक्ष प्रणय भंडारी, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष कोविद ठाकुर,जिला प्रवक्ता हिमांचल झारिया, अमित शुक्ला, संजय चौरसिया, हमराज अख्तर, समीर राठौर,रजनीश रंजन उसराठे, अनिल दुबे,इंद्रजीत भंडारी,कुलदीप कछवाहा,दिनेश पटेल,शिवम गुप्ता,मोहित उईके, राहुल श्रीवास,मयंक रघुवंशी,ब्लॉक अध्यक्ष शिवम ठाकुर, बाबा दुबे,आकाश पटेल,विमलदेव हरदहा, चाँद खान, संजू अहिरवार, बलबीर धुर्वे, गोल्डी कसार, नीलेश झा, तनवीर खान,सौरभ साहू, अंकित रजक,नीलेश राय, विशाल चंद्रोल, ईशु बंशकार, सर्वेश यादव, राहुल दुबे,पंकज वरकड़े,आशु रजक,दीपांशु सराठे,दीपांशु मिश्रा,विवेक दुबे,आलोक पटेल, अंकित कछवाहा,कैलाश परते,सोहेल मलिक, पंकज वरकड़े, नीलेश तिवारी,सिकन्दर बाबा,सरजू तिवारी, कमलेश तिलगाम,लक्ष्मण सिंगौर,जावेद खान,प्रशांत साईं,रागिनी परते, शकुन जंघेला,रेशमा अल्वी कांग्रेस पदाधिकारियों सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Related posts

शिक्षक, आदर्श समाज और राष्ट्र के शिल्पकार हैं : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

धनवाही में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Reva India News

स्टेडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment