Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मॉ रेवा कावड़ समिति ने निकाली यात्रा

मण्डला। मॉ रेवा कावड़ यात्रा समिति लालीपुर द्वारा श्रवण मास के प्रथम दिवस कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा लालीपुर से होते हुए नर्मदा तट रपटा घाट पहुंची जहॉ नर्मदा का जल कावड़ में रखकर रपटा स्थित बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर में जल अर्पित किया गया तत्पश्चात् यात्रा रपटा से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए व्यास नारायण मंदिर किला घाट पहुंची जहॉ पूजन-अर्चन किया गया। वहीं मॉ रेवा कावड़ यात्रा समिति अध्यक्ष सोनू सिंधिया ने बताया कि यात्रा पिछले 8-9 सालों से निकाली जारी है जो निरंतर आज भी सावन मास के प्रति सोमवार को निकाली जाती है यह यात्रा अमरकण्डक के लिए चौथे सोमवार को रवाना करेंगी जो महादेव की जयकारा लगाते हुये एवं गाते बजाते हुए अमरकंटक में जल भराव करके वापस मण्डला आकर व्यास नारायण मंदिर में सम्पन्न की जायेगी। इस दौरान करन सोनी, रोहित बघेल, दीपक पटैल, अंकित कछवाहा, रवि नंदा, संजू नंदा, शिवम बरमैयाए देवा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

जिला सहकारी बैंक की प्रशासन एवं ऋण समिति की बैठक आयोजित  

Reva India News

भारत की जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, नागरिकों से सहभागिता की अपील

Reva India News

भूमि हस्तांतरण के संबंध में आपत्तियां 23 मार्च तक आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment