Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

मण्डला 2 मई 2022

प्राचार्य पॉलीटेक्निक महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सीनियर छात्राओं ने नव प्रवेषित छात्राओं के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना कर प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सीनियर छात्राओं द्वारा संस्था में प्रवेश लेने वाली सभी ब्रांचों की नवीन छात्राओं को पारितोषक देकर स्वागत किया गया तथा उनसे उनकी रूचियाँ जानकर मनमोहक अंदाज में उनके द्वारा डांस, गीत, अभिनय किया गया। छात्राओं ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी क्रियाकलाप को संपन्न किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर छात्राओं द्वारा अंतिम वर्ष की सभी सीनियर छात्राओं को भी भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सीनियर छात्राओं द्वारा स्टेज पर रैम्प वाक कर अपने अनुभवों एवं भविष्य में किस क्षेत्र में जाना है जूनियर छात्राओं को बताया। सभी सीनियर छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर उनके द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। बीच-बीच में कार्यक्रम के दौरान सामूहिक नृत्य, देश भक्ति गीत, नाटक कर कार्यक्रम में समा बांधकर सभी का भरपूर मनोरंजन किया गया।

कार्यक्रम के उद्बोधन में प्राचार्य आर.के. परोहा ने सीनियर छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी तथा अच्छे नम्बरों से डिप्लोमा उत्तीर्ण करने के साथ व्यक्तित्व विकास एवं खुद की क्षमताओं को पहचानकर उस दिशा में बढ़ने को कहा। इस अवसर पर नवीन प्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए सीनियर छात्राओं द्वारा बताये गये मार्ग का अनुकरण कर संस्था एवं समाज का नाम रोशन करने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ एवं छात्राएं उपस्थित थी।

Related posts

एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान 

Reva India News

आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

लाईजनिंग हेतु अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment