Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा-संगम मेला का आयोजन 15 जुलाई को होगा

मंडला 11 जुलाई 2025

रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मासिक रोजगार मेले का आयोजन 15 जुलाई को नगरपालिका के टाऊनहॉल में किया जा रहा है। इस मेले में बेरोजगार युवा जिनकी उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता- कक्षा 8वी से स्नातक/आई.टी.आई उत्तीर्ण हो, वह निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए पहुंचकर काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। नगरपालिका मण्डला के टाउनहॉल में यह आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

पॉलीटेक्निक मण्डला में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

Reva India News

2020-21 के लिए प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना

Reva India News

Leave a Comment