Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जयप्रकाश एक वर्ष के लिए जिलाबदर

मण्डला 2 मई 2022

आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा छोटा कौआ उर्फ जयप्रकाश कतिया पिता कोमल कतिया निवासी बूढ़ीमाई वार्ड महाराजपुर, थाना महाराजपुर उम्र 47 वर्ष को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला मंडला तथा उसकी सीमा से संबद्ध मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व जिले जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट एवं सिवनी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि के लिए बाहर जाने का आदेश दिया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। निर्बन्ध आदेश की अवधि में शकील जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास अथवा आवागमन करेंगे, अपने आने तथा प्रस्थान करने की सूचना देंगे तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Related posts

सेवा काल के अनुभवों का लाभ समाज को दें रू जनसम्पर्क आयुक्त श्री खाड़े अपर संचालक श्री खरे, श्री चौधरी और जनसम्पर्क कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का भ्रमण कार्यक्रम

Reva India News

प्रदेश में एनसीईआरटी द्वारा चयनित शालाओं में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 4 दिसम्बर को

Reva India News

Leave a Comment