मंडला 20 जून 2024
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 23 जून से 25 जून 2024 तक संचालित किया जाना है। साथ ही दस्तक अभियान प्रथम चरण 25 जून से 27 अगस्त 2024 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के कुशल संचालन एवं सफलता के लिए अंतर्विभागीय सहयोग के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन 21 जून 2024 को दोपहर 3 बजे से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सभाकक्ष खैरी में किया जाएगा।
