Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अक्षरज्ञान सीखने उत्साहपूर्वक पहुंचे निरक्षर व्यक्ति दूरस्थ इलाकों में भी दिखा उत्साह

मण्डला 19 मई 2022

जिले को शतप्रतिशत साक्षर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ’नवभारत साक्षरता’ कार्यक्रम 19 मई से प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत निरक्षर व्यक्तियों को जिले की सभी माध्यमिक शालाओं में बनाए गए सामाजिक चेतना केन्द्रों में अक्षरज्ञान देकर साक्षर बनाया जाएगा। 19 मई को सभी 615 सामाजिक चेतना केन्द्रों में अक्षरज्ञान सीखने के लिए निरक्षर व्यक्ति उत्साहपूर्वक पहुंचे। अक्षरसाथी एवं वॉलेंटियर्स द्वारा निरक्षरों को अक्षरज्ञान प्रदान किया जा रहा है। साथ ही निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ने एवं लिखने के लिए आधारभूत पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। अक्षरज्ञान दान करने वाले वॉलेंटियर्स को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 30 जून तक जिले को शतप्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

28 आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 1229 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने किया सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का सम्मान

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिटिया मुस्कान को दी बधाई मध्यप्रदेश की बेटी मुस्कान ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

Reva India News

Leave a Comment