Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया चलित पुस्तकालय का औचक निरीक्षण

मण्डला 19 मई 2022

जिले का शैक्षिक नवाचार ’प्रोजेक्ट नई उड़ान’ अंतर्गत जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने के लिए 13 मई 2022 से चलित पुस्तकालय का कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह के द्वारा कलेक्टर परिसर से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। चलित पुस्तकालय समस्त विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है। 13 मई से मण्डला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भपसा से शुभारंभ होकर प्रत्येक विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर विद्यार्थी एवं ग्रामीणजनों को लाभ प्राप्त हुआ है।

इसी तारतम्य में 19 मई 2022 को ग्राम पंचायत पीपरपानी के माध्यमिक शाला में चलित पुस्तकालय का आगमन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह के द्वारा अवलोकन किया गया, जिसमें विद्यार्थी से चर्चा करते हुए पुस्तकालय में उपलब्ध घटनाचक्र, समसामयिक एवं सामाचार पत्र-पत्रिकाओं से क्या जानकारी प्राप्त होती है, यह संवाद किया गया। इसी तरह आगामी दिवसों में प्रत्येक विकासखण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में चलित पुस्तकालय का लाभ ग्राम के समस्त विद्यार्थी एवं ग्रामीणजनों को इससे लाभ प्राप्त हो।

 

विद्यार्थियों को किया गया मूँग वितरण

 

इस दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मूंग वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी शंकर सिंह मरावी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग विजय तेकाम, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, जिला सहायक परियोजना समन्वयक मुकेश पाण्डेय डीपीसी वीपी ठाकुर, एपीसी हीरेन्द्र वर्मा, एपीसी मनीष दुबे, हाईस्कूल पुरवा प्राचार्य शैल कुमार दुबे एवं प्राचार्य हाईस्कूल खड़देवरा कालका प्रसाद ठाकुर, बीआरसी मण्डला सागर पटैल, अंकुश चौरसिया, सुमित कुशवाहा, पुलकित यादव एवं हाईस्कूल एवं माध्यमिक शाला के शिक्षक, विद्यालय के विद्यार्थी ग्राम के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न गांधी जी के पुण्य तिथि पर गांधी जी के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

Reva India News

कायस्थ समाज ने मनाई विवेकानंद जयंती

Reva India News

जिला ई-गवर्नेस सोसायटी द्वारा स्थानीय निकाय को आधार मशीनों का आवंटन

Reva India News

Leave a Comment