Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

3 वाहनों का अनुबंध 30 मई तक आमंत्रित

मण्डला 24 मई 2022

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आबकारी विभाग मण्डला में मासिक किराये पर 3 वाहन के अनुबंध हेतु पंजीकृत फर्मों व संस्थानों से मुहरबंद निविदायें 30 मई 2022 की दोपहर 2 बजे तक आमंत्रित की गई हैं। निविदा प्रपत्र रूपये 5 सौ साईबर चालान द्वारा जमा कर कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। प्राप्त निविदायें उपस्थित निविदादाताओं के समक्ष 30 मई 2022 दिन सोमवार को खोली जाएगी। निविदादाता की अनुपस्थिति, टेण्डर खोलने की प्रक्रिया को बाधिन नहीं करेगी। अपराध नियंत्रण एवं प्रवर्तन कार्य हेतु किराये पर लिये जाने वाले वाहन पंजीयन वर्ष 2018 के पूर्व का नहीं होना चाहिये। वाहन को मासिक किराये पर अनुबंधित किये जाने हेतु इच्छुक व्यक्ति, पंजीकृत फर्म व संस्था द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में वाहन टैक्सी कोटे में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य होगा। निविदा से संबंधित शर्ते एवं निबंधनों की जानकारी कार्यालयीन समय में अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

स्वच्छता संबंधी शिकायत के लिए ’स्वच्छता महूआ ऐप’

Reva India News

*झूठे आंकड़े देने वाले मुख्यमंत्री शिवराज के खिलाफ दर्ज करो एफआईआर-कांग्रेस जनों ने की मांग*

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment