Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारायणगंज में खिलौना बैंक का हुआ शुभारंभ

मण्डला 24 मई 2022

बाल विकास परियोजना नारायणगंज में खिलौना बैंक संग्रहण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष मनोज मिश्रा एवं उपसरपंच सुंदर लाल सोनी, परियोजना अधिकारी सेक्टर पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी तेकाम, स्नेहलता सोनी, शकुंतला चौधरी, सरस्वती अग्रवाल, चंद्रकांता तिवारी, लक्ष्मी यादव एवं आंगनवाड़ी सहायिका सुमन पावले, अराधना नामदेव सभी ने सहयोगकर्ताओं से संपर्क कर 51 नग खिलौना, 10 नग बर्तन, 15 नग पहाड़ा, 17 नग तेल, कंघी, पाउडर, आयना, 2 नैल कटर, 3  बड़ी चटाई, 38 नग नैपकिन एवं टाबिल, 1 नग मच्छरदानी युक्त बिस्तर, 5 जोड़ी जूता एवं चप्पल, 3 किलो मुरमुरा, आधा किलो फूटा, चना, 25 नग अन्य खाद्य सामग्री एवं 1220 रूपये नगद सहयोग की राशि प्राप्त हुई। परियोजना अधिकारी द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related posts

आज आयोजित होगा जिला स्तरीय स्वरोजगार व रोजगार दिवस टाऊनहॉल में आयोजित होगा कार्यक्रम

Reva India News

नशामुक्ति अभियान के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

कलेक्टर ने किया विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment