Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 अगस्त 2022

हर घर तिरंगाअभियान के तहत महारैली आज

9:30 बजे कलेक्ट्रेट से होगी रवाना

 

मण्डला 11 अगस्त 2022

            ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही अनेक जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत 12 अगस्त को जिला मुख्यालय में ’हर घर तिरंगा’ अभियान की जागरुकता के लिए महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, एनजीओ, समाजसेवी, सभी स्कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्राएँ, व्यापारीगण, जनप्रतिनिधि, नगरवासी महारैली में शामिल होंगे। यह महारैली प्रातः 9:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर ’हर घर तिरंगा’ अभियान के बारे में जानकारी प्रसारित करेगी।

 

कलेक्टर ने की जनसामान्य से सहभागिता की अपील

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 12 अगस्त को आयोजित होने वाली महारैली में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का आव्हान किया है। श्रीमती सिंह ने छात्र-छात्राओं, व्यापारीगण, स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि तथा नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने साथ तिरंगा ध्वज लेकर प्रातः 9 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर महारैली में सहभागिता करें।

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 11 अगस्त 2022

            जिले में इस वर्ष एक जून से 11 अगस्त के दौरान 675.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 605.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 70.8 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को मंडला में 3.6 मि.मी., नैनपुर में 7.5 मि.मी., बिछिया में 37.2 मि.मी., निवास में 52 मि.मी. तथा घुघरी में 21.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 45.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 11 अगस्त को 27.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

 

शासकीय भवनों एवं सार्वजनिक इमारतों पर प्रकाश व्यवस्था के निर्देश

 

मण्डला 11 अगस्त 2022

            अपर कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के प्रमुख शासकीय भवनों एवं सार्वजनिक इमारतों पर 14 एवं 15 अगस्त 2022 की रात्रि को प्रकाश की व्यवस्था करें।

 

हर घर तिरंगामहारैली में शामिल होंगे केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते

 

मण्डला 11 अगस्त 2022

    केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 12 अगस्त 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 12 अगस्त को प्रातः 9 बजे जेवरा से रवाना होकर प्रातः 10 बजे मंडला पहुंचेंगे। वे हर घर तिरंगाअभियान के तहत आयोजित महारैली एवं किले मैदान में आयोजित तिरंगा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों से मुलाकात करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री सायं 6 बजे मंडला से प्रस्थान करेंगे। वे रात्रि विश्राम जेवरा में करेंगे।

 

 

 

4 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

 

मण्डला 11 अगस्त 2022

            जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 10 अगस्त की शाम 3 बजे से 11 अगस्त की शाम 3 बजे तक जिले में 4 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

1 कोरोना केस मिला

 

मण्डला 11 अगस्त 2022

             10 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे से 11 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 1 नया कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालाजी वार्ड महाराजपुर मंडला निवासी 51 वर्षीय पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

Related posts

*हर महिला को सशक्त करना हमारा उद्देश्य…. ममता चौरसिया*   *आदर्श चौरसिया लेडिज क्लब मंडला ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला* दिवस*

Reva India News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन 25 दिसंबर को

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment