Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

झंकार भवन में आयोजित हुआ वृद्धजन सम्मान समारोह

मण्डला 1 अक्टूबर 2021

आज वृद्ध दिवस के अवसर पर झंकार भवन में वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संपतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला तथा कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा उपस्थित वृद्धजनों का सम्मान किया गया। वृद्धजन सम्मान समारोह में अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने कहा कि बुजुर्गों के त्याग और तपस्या के कारण ही वर्तमान पीढ़ी सामर्थ्यवान बन सकी है, बुजुर्गों का ईश्वर के रूप में सम्मान करना चाहिए। वृद्धजन सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि बुजुर्गों के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने वृद्धजनों के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ जिला स्तर पर किए जा रहे नवाचारों की भी जानकारी दी। झंकार भवन में आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने कहा कि परिवार और समाज को बेहतर बनाने के लिए बुजुर्गों का मार्गदर्शन आवश्यक है।वृद्धजन सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि वृद्धावस्था में सबसे अधिक आवश्यकता स्नेह की  होती है। हर महत्वपूर्ण अवसर पर हमें वृद्धजनों के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए।

वृद्वजनों ने रेवाचंल पार्क में किया वृक्षारोपण

1 अक्टूबर वृद्धजन दिवस के अवसर पर अंकुर अभियान के तहत रेवांचल पार्क में वृद्धजनों ने पौधारोपण किया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सम्पतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, कलेक्टर हर्षिका सिंह, जनप्रतिनिधि एवं वृद्धजन उपस्थित थे। इसी प्रकार कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देषानुसार जिले के सभी अनुभागों,जनपदों एवं पंचायतों पर वृद्वजनों का सम्मान किया गया।

वृद्धजनों के लिए डे केयर सेंटर का हुआ उद्घाटन

1 अक्टूबर वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के निषादराज भवन में वृद्धजनों के लिए डे केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस सेंटर में वृद्धजनों के लिए इंडोर खेल गतिविधियां, अखबार, साहित्य तथा अन्य गतिविधियों की व्यवस्था सुनिश्चित गई की गई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में वृद्धजनों से सुझाव लेकर डे केयर सेंटर को उनके लिए और बेहतर बनाया जाएगा।

Related posts

कार्यपालन यंत्री की उपस्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

जिले में अब तक 273.4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

मध्य प्रदेश में भी लागू हो छत्तीसगढ़ जैसा पत्रकार सुरक्षा कानून पत्रकारों ने दिया पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए की मांग

Reva India News

Leave a Comment