Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*जन सेवा अभियान में जन सेवा मित्र*  मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 के प्रचार प्रसार में जनसेवा मित्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

10 मई से 31 मई तक लगने वाले इस अभियान में मंडला जिले की सीएम फेलो सुप्रिया पाठक के मार्गदर्शन में जनसेवा मित्र पंचायत के विभिन्न गांवों में घर-घर मोहल्ला जाकर नई-नई क्रियाकलापों द्वारा लोगों को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। जनसेवा मित्रों का यही प्रयास रहता है। कि गांव के हर पात्र व्यक्ति को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। इसी अभियान के चलते विकासखंड मवई के जनसेवा मित्रों ने ग्राम पंचायत बंदरवादी के गांव में घर घर मोहल्ला मोहल्ला जाकर जनसेवा अभियान 2.0 का प्रचार प्रसार में दीवार लेखन, पेंटिग साथ ही लोगों से बातचीत कर विभिन्न समस्याओं को जानने का प्रयास किया और उन समस्याओं के समाधान के लिए उपाय बताया गया । जनसेवा अभियान 2.0 में शासन के 15 विभागों में 67 सेवाओं में आवेदन कर निराकरण की सलाह दी । और लोगों से अपील की गई कि अपनी समस्या लेकर पंचायत जाएं और शिविर में अपनी समस्या का निराकरण करें इस जागरूकता अभियान में जनसेवा मित्र अजीत पूसाम ,राजेश यादव, चंद्रावती ,हरीश बघेल, सुरेंद्र सोनवानी ,पिंकी भांडे, अरविंद धुर्वे ,उमेश धुर्वे ,लालेंत्री आयाम ,शिव शंकर सैयाम ,दीपक मार्को शामिल हुए।

Related posts

मशहूर चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की स्मृति में रज़ा स्मृति – 2025 का शुभारंभ आज होटल बालाजी में हुआ स्क्रैप से मूर्तिकला शिविर की हुई शुरुआत रज़ा स्मृति में दिखेगा कला व साहित्य का अनोखा समागम

Reva India News

विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

मध्य प्रदेश मंडला जिले में डिजिटल मार्केटिंग और आईटी कंपनी शुरू की गई है

Reva India News

Leave a Comment