Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

20 मई से शुरू होगा किले वाले बाबा का उर्स

मंडला – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत बाबा बरहेना शाह रहमतुल्लाह अलैह “किले वाले बाबा” का उर्स मनाया जायेगा। श्रीनाथ अग्रवाल व मुन्नू गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी किले वाले बाबा का उर्स पूरी अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स की शुरुआत 20 मई 2023 दिन शनिवार से होगी। इस दिन दरगाह परिसर में मिलाद शरीफ का एहतमाम किया गया है। 21 मई दिन रविवार को हजरत बाबा बंगाली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह से शाही संदल निकाला जाएगा। यह संदल नगर गश्त करता हुआ देर रात किले वाले बाबा की दरगाह में पेश किया जाएगा। 22 मई दिन सोमवार की रात महफिले शमा का एहतमाम किया गया है। इसमें मशहूर दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। 23 मई दिन मंगलवार की सुबह कुल की फातिहा होगी। उर्स कमेटी ने बाबा के सभी चाहने वालों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उर्स के सभी कार्यक्रमों को कामयाब बनाने की अपील की है।

Related posts

जनसुनवाई में सुनी गई 124 आवेदकों की समस्याएँ

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 जून 2023

Reva India News

रेवा सेवा समागम में नर्मदा घाट की स्वच्छता के लिए श्रमदान

Reva India News

Leave a Comment