Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा चोरी का किया पर्दाफाश आरोपी को किया गिरफ्तार

 

 

अपराध क्रमांक – 304/2023

 

धारा- 457,380 ताहि.

 

नाम आरोपी-

 

रंजीत उर्फ बबलू कुशराम पिता चंदर सिंह कुशराम उम्र 30 वर्ष निवासी बर्राटोला डूंडा थाना नैनपुर जिला मण्डला ।

 

गिरफ्तारी दिनांक- 03/07/2023

 

घटना का विवरण दिनांक 03/07/2023 को प्रार्थी शिवम मरावी निवासी दादा धनीराम वार्ड

 

महाराजपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि पी. एच ई. ऑफिस की गोदाम की रखवाली करता हूँ। दिनांक 02/07/2023 को रात 08/00 बजे अपनी डियूटी पर पी. एच. ई ऑफिस की स्टोर में रखवाली करने गया था। करीबन रात्रि 11/00 बजे गोदाम की बाउड़ी के किनारे लोहे बजने की आवाज आई तो आवाज तरफ जाकर देखा तो एक व्यक्ति गोदाम मे रखे सामान हेडपंप को बाउड्रीवाल की जाली के ऊपर से दूसरी उठाकर फेक रहा था। मै चिल्लाया तो वह व्यक्ति बाउड्रीवाल में लगी जाली को कूदकर भाग गया। गोदाम मे सामान को चैक किया तो गोदाम मे रखे 10 लोहे पेडिस्टर एंव 05 नग हेड नही थे। कोई अज्ञात चोर पी. एच. ई. के गोदाम से 10 नग पेडिस्टर एंव 05 नग हेड जुमला कीमती करीबन 60000/ रूपये का चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में श्रीमान एसडीओपी महोदय मण्डला के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी महोदय के नेतृत्व में तत्काल टीम गठीत कर घटना स्थल पी.एच.ई. ऑफिस रवाना की गयी। दौरान विवेचना के मुखबिर की सूचना पर आरोपी रंजीत उर्फ बबलू कुशराम पिता चंदर सिंह कुशराम उम्र 30 वर्ष निवासी बर्राटोला डूंडा थाना नैनपुर से पूछताछ पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया आरोपी का धारा 27 साक्ष्य अधिनियम तैयार का मेमो तैयार कर आरोपी के से चोरी गया मसरूका बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशीयल रिमांड पर भेजा गया।

 

विशेष भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुभाष बघेल थाना प्रभारी महाराजपुर, सउनि रमेश पाल, चित्रराज बागड़े, प्र.आर. 293 वीरेन्द्र उइके, आर. 86 रमेश सिंगरौरे, आर. 45 प्रियांस पाठक, आर. 75 शिवा नाविक चालक आर. प्रशांत चौबे की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

प्रभारी मंत्री ने अन्नोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

Reva India News

कोविन या आरोग्य सेतु ऐप्प में कराया जा सकता है कोविड वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन

Reva India News

छात्रावासों में कैरियर काउंसलिंग के सत्र आयोजित करें – श्री मिश्रा कलेक्टर ने किया नैनपुर एवं बिछिया क्षेत्र के छात्रावासों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment