अपराध क्रमांक – 306/2023
धारा 379, 34 ताहि.
नाम आरोपी- 1. कुनाल पटेल पिता श्री राम कुमार पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम तुईयापानी चौकी
पिण्डरई थाना नैनपुर हाल सुभाष वार्ड मंडला जिला मण्डला। 2. सारंग पिता लखन चन्द्रौल उम्र 23 वर्ष निवासी चांदनी चौक खिरका मोहल्ला बिनेका
थाना कोतवाली जिला मंडला आरोपी के कब्जे से जप्त एक मेहरून रंग की बिना नंबर की होण्डा साईन मोटर सायकल
गिरफ्तारी दिनांक 04/07/2023
घटना का विवरण- बजे सूचना है कि इस समय प्रार्थी राजेश चक्रवर्ती पिता राजूप्रसाद चक्रवर्ती उम्र
29 साल निवासी पेटेगांव बंजरपुल थाना महाराजपुर जिला मंडला का थाना उपस्थित आकर जुवानी बताकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पेटेगांव बंजरपुल रहता हूँ। ईट भट्टा का जातीय धन्धा करता हूँ । दिनांक 18/06/2023 को दोपहर करीब 2/20 बजे अपनी होण्डा कंपनी की साईन मो. सा. क्र. एम पी 20 NV/3781 को घर के गेट के पास खड़ा किया था। मो.सा का हैंडिल लांक नही था. करीब 15 मिनिट बाद घर से निकलकर देखा तो मो. सा. गेट पास नही थी। मेरी होण्डा साईन मो. सा कीमती 75000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। चोरी गयी मो. सा. मिलने पहुंचान लूगा । मो. सा. की खोजवीन करता रहा। कि रिपोर्ट पर थाना महाराजपुर में अपराध क्र. 306/23 धारा 379 ताहि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया 1 जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में श्रीमान एसडीओपी महोदय मण्डला के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी महोदय के नेतृत्व में तत्काल टीम गठीत कर घटना स्थल कारीकोन महाराजपुर रवाना की गयी । दौरान विवेचना के मुखबिर की सूचना पर आरोपीगण कुनाल पिता श्रीराम कुमार पटेल उम्र 22 वर्ष नि. सुभाष वार्ड मंडला एवं सारंग पिता लखन चंद्रौल उम्र 23 वर्ष नि. ग्राम बिनैका थाना कोतवाली से पूंछतांछ कर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम मेमों तैयार कर एक मेहरून रंग की होण्डा साईन बिना नंबर की मोटर सायकल जप्त की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश
किया गया।
विशेष भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुभाष बघेल थाना प्रभारी महाराजपुर, सउनि रमेश पाल, चित्रराज बागड़े, प्र.आर. अरविंद, संतलाल, आर. रमेश सिंगरौरे, प्रियांस पाठक.. शिवा नाविक एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।
