Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 26 अक्टूबर 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

निर्वाचन के दौरान नेटवर्क बेहतर रखने के निर्देश

कलेक्टर ने ली संबंधितों की बैठक

मंडला 26 अक्टूबर 2023

                विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान नेटवर्क की व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी कंपनियां अपने नेटवर्क को बेहतर बनाएं। शेडो एरिया में नेटवर्क की व्यवस्था करें। चुनाव कार्य के महत्व को ध्यान में रखते हुए नेटवर्क संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें।

कलेक्टर ने कहा कि सभी कंपनियां नेटवर्क से संबंधित मेंटेनेन्स का कार्य जल्द पूरा करें। 15 से 18 नवंबर के मध्य किसी भी क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या नहीं आनी चाहिए। कलेक्टर ने कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी सुधार कराने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी तथा विभिन्न नेटवर्क कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

 

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से

कोई एक भी दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान

मंडला 26 अक्टूबर 2023

                भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है परंतु उसके पास किसी वजह से मतदाता परिचय पत्र उपलब्ध नहीं है तो भी वह मतदाता परिचय पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटो युक्त दस्तावेज में से कोई एक दिखाकर मतदान कर सकता है।

इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यदि किसी कारण से किसी नागरिक को मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होती है, लेकिन उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो भी वह मतदान कर सकेगा। सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किया जा रहा है। जो मतदाता वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा। 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

गर्भवती एवं धात्री माताओं ने लिया नैतिक मतदान का संकल्प

मंडला 26 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का मण्डला जिल में सतत रूप से आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बीजाडांडी, नारायणगंज, मवई एवं निवास परियोजना में स्वीप कैलेण्डर के अनुसार गर्भवती एवं धात्री माताओं के मध्य मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। गर्भवती एवं धात्री माताओं ने पोस्टर एवं सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से लिखा उम्र 18 पूरी है, मत देना बहुत जरूरी है, प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं सहित अन्य स्लोगन लिखकर मतदाताओं से नैतिक मतदान की अपील की गई। इस दौरान सभी महिलाओं ने नैतिक मतदान का संकल्प भी लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

आंगनवाड़ी केन्द्रों में रंगोली और मेहंदी के जरिए मतदान का आव्हान

मंडला 26 अक्टूबर 2023

                जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा। लोकतंत्र के इस पर्व में जिले में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिये निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को बीजाडांडी, मवई, निवास, खाम्हेरखेड़ा, छपरतला, मोतीनाला सहित अनेक स्थानों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मतदाता जागरूकता अंतर्गत रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता की। इसके साथ ही  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रों में उपस्थित महिलाओं से विधानसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने और अपने परिवार के वयस्क सदस्यों तथा आस-पड़ोस के मतदाताओं को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की।

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

गांव-गांव पहुंच रहा मतदाता जागरूकता रथ

मंडला 26 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र में सहभागी बनें इस हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय मंडला द्वारा लगातार अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को जिला स्वीप नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कूमट द्वारा मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। जागरूकता रथ के द्वारा मतदाता जागरूकता गीत तथा बैनर-पोस्टर के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करा रहा है। मंडला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जहरमऊ में महिला मतदाताओं के बीच पहुंचकर 17 नवंबर को शतप्रतिशत मतदान की अपील करते हुए रथ में उपस्थित मतदाता गीत रचयिता श्याम बैरागी द्वारा सभी बहनों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। साथ ही अपने परिवार के सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया। मतदाता जागरूकता रथ मंडला से सिवनी मार्ग पर विभिन्न ग्रामों से होता हुआ नैनपुर विकासखंड के ग्राम जहरमऊ पहुंचा था। रथ द्वारा आगामी समय में संपूर्ण जिले का भ्रमण किया जाएगा तथा मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

 

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

26 अक्टूबर को 4 अभ्यर्थी ने भरे नामांकन

 

मंडला 26 अक्टूबर 2023

                विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत 26 अक्टूबर को जिले में 4 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 105 बिछिया विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल काँग्रेस के नारायण तथा भारतीय जनता पार्टी से विजय आनंद मरावी द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया है। इसी प्रकार 107 मंडला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से संपतिया उइके तथा बहुजन समाज पार्टी से इंदर द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया है। 106 निवास विधानसभा में आज एक भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 नियत है।

 

 

Related posts

मंडला गॉट टैलेंट के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

Reva India News

वृद्व सम्मान समारोह आयोजित

Reva India News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित हुईं जिले की 1 लाख 99 हजार 783 पात्र लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की हितग्राहियों के खातों में राशि

Reva India News

Leave a Comment