Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज से शुरू होगा हजरत कुतुबुददीन शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक

मंडला – शुक्रवार से हजरत कुतुबुददीन शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मनाया जायेगा। पुरनूर कमेटी मण्डला ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एस. पी. ऑफिस के सामने स्थित हजरत कुतुबुददीन शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह में उर्स का आयोजन किया जा रहा है। 27/10/2023 दिन शुक्रवार से उर्स की शुरुआत निशान रोशन से होगी। 28/10/2023 दिन शनिवार को दरगाह परिसर में मिलाद शरीफ एवं कुरानखानी का एहतमाम किया गया है। 29/10/2023, दिन रविवार को शाही संदल निकलेगा जो हजरत बाबा मासूम शाह की दरगाह से निकलकर हजरत कुतुबुददीन शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह में पेश किया जायेगा। संदल के बाद लंगर तकसीम किया जायेगा।30/10/2023 दिन सोमवार की सुबह बाद नमाज़ फज़र कुल फातिहा के साथ उर्स का समापन होगा।

Related posts

गणित संकाय के 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की काउंसलिंग आज  

Reva India News

24 नवम्बर को सेकंड डोज वैक्सीनेशन महाभियान में कराएं अधिक से अधिक टीकाकरण – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने महाभियान से संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने देखा कोबरीकला में प्रधानमंत्री जनमन आवास

Reva India News

Leave a Comment