Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संभाग बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुए विजयी

                                            मण्डला। जबलपुर बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के डबल्स फाइनल में मंडला जिले के शरद बिसेन एवं नितेश राय की जोड़ी ने विजेता का खिताब हासिल कर मंडला जिले का नाम रोशन किया है। मैच के दौरान कड़े मुकाबले में के विनय राव और अतुल की जोड़ी को तीन सेटों में दो सेट जीतकर फाइनल मैच जीता है। जबलपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 मार्च को जबलपुर के रानी लाल स्टेडियम में खेला गया था। श्री बिसेन ने बताया कि नियमित रूप से बैडमिंटन खेलने से हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने और रक्त वाहिकाओं के बंद होने के जोखिम को सीमित करने में मदद मिल सकती है जिससे सीएचडी का खतरा कम हो जाता है। इसे मध्यम-तीव्रता वाली गतिविधि के रूप में भी गिना जाता है इसलिए यह सप्ताह में आपके अनुशंसित न्यूनतम 150 मिनट में से कुछ मिनट प्राप्त करने का एक शानदार तरीका है। बैडमिंटन जैसी शारीरिक गतिविधि हमें अच्छा महसूस कराती है। बैडमिंटन खेलने का वही प्रभाव होता है जो प्रकृति में घूमने जाने का होता है यह ताजी हवा के झोंके की तरह है। नियमित तौर पर बैडमिंटन खेल कर आप अपने शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा सकते हैं। उनकी इस जीत पर खेलप्रेमी और मित्रों ने बधाई दी है। इस मैंच में निलेश राय  पुरूष वर्ग के सिंगल में उपविजेता रहे हैं।

Related posts

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 26 अक्टूबर को

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

मंडला के सामुदायिक पोषण वाटिका के कार्यों की राज्य स्तर पर सराहना राज्य स्तर पर मंडला के सीएनजी माडल की सराहना  

Reva India News

Leave a Comment