Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वाहन रैली के माध्यम से दिया नैतिक मतदान का संदेश नैनपुर नगरपालिका का आयोजन

मण्डला 30 मार्च 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जन जागरूकता की गतिविधियों की इसी कड़ी में आज नगरपालिका नैनपुर द्वारा नगरीय क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु वाहन रैली का आयोजन किया गया। नगरपालिका कार्यालय के सामने से प्रारंभ हुई इस रैली में शामिल दुपहिया वाहनों पर सवार लोगों ने नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण किया। इस दौरान आम मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित नगरीय मतदान केंद्रों के बीएलओ उपस्थित रहे।

Related posts

नर्मदा तट के कुम्हा घाट में आयोजित हुआ जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुँचे जापान

Reva India News

विजयदशमी पर पुलिस लाइन में मंत्री श्रीमति उइके ने किया शस्त्र पूजन

Reva India News

Leave a Comment