Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गांव गांव पहुंचेगा मतदाता जागरूकता रथ सामान्य प्रेक्षक ने दिखाई हरी झंडी

मंडला 3 अप्रैल 2024

लोक सभा सामान्य  निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता के विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहे हैं। बुधवार को जिला निर्वाचन की ओर से जागरूकता रथ भी रवाना किया गया। केन्द्रीय प्रेक्षक डॉ. राजू नारायण स्वामी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रथ को जिले भर भ्रमण के लिए प्रस्थित किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना, उप संचालक कृषि मधु अली, प्राचार्य हाई स्कूल बिझिंया मुकेश पांडे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

जागरूकता रथ के जरिये बुधवार को मंडला शहर के प्रमुख चौक चौराहो में मतदाताओं को जागृत करने के लिए गीतों के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए ग्राम पंचायत जंतीपुर के बैगा टोला में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के बीच चौराहे में गीतकार गायक श्याम बैरागी ने स्थानीय बोली की कविताओं एवं गीतों के माध्यम से जन जागरण का कार्य किया। ग्राम पंचायत टिकरिया के ग्राम देवरी के रंगमंच में मतदाताओं के बीच अपनी प्रस्तुतियां दी एवं लोगों को निष्पक्ष एवं शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत बनियातारा के मतदान केंद्र में लोकगीत के माध्यम से 19 अपै्रल को सारे काम छोड़कर अनिवार्यतः मतदान करने की अपील की गई। ग्राम पंचायत जंतीपुर में मुख्य मार्ग पर उपस्थित महिला मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए लोकगीत प्रस्तुत किए गए। मतदाता जागरूकता वाहन आगामी 17 अपै्रल तक विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेंगा।

Related posts

डाईट में ऑनलाईन अध्ययन एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा दें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक

Reva India News

टी.एल. बैठक में कलेक्टर के निर्देश मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारी, सीएम हेल्पलाइन निराकरण और सुरक्षा-जागरूकता पर जोर

Reva India News

कलेक्टर की जनसुनवाई: 99 समस्याओं पर हुई सुनवाई

Reva India News

Leave a Comment