Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में धूप की तपन लू से रहें सावधान

मंडला 7 अप्रैल 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. सरोते ने बताया कि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के दौरान बढ़ती धूप की तपन, लू से सावधानी एवं शरीर को मौसमी बीमारी से बचाव हेतु आमजन को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

 

ग्रीष्म ऋतु के दौरान क्या करें

 

घर से बाहर निकलने से पहले भरपेट पानी अवश्य पियें, धूप में जाते समय सूती कपडे़ पहनें और सिर और कान को सूती कपडे़ से ढक्कर रखें। धूप में घूमने वाले व्यक्ति नमक शक्करयुक्त कोई तरल पदार्थ या ओ.आर.एस. घोल का अधिक सेवन करें। नीबूपानी, केरी का पना, शिकंजी या मठा अधिक से अधिक पिएं, भरपेट भोजन करके ही बाहर निकलें, हमेशा ताजा भोजन, फल और सब्जियाँ खायें। यथासंभव धूप में अधिक न निकलें।

 

क्या न करें

 

धूप में खाली पेट न निकलें शरीर में पानी की कमी न होने दें, बुखार में शरीर का तापमान न बढ़ने दें, ठंडे पानी की पट्टी रखें, कूलर या कंडीशनर से धूप में एकदम न निकलें, मिर्च मसालेयुक्त भोजन न करें, बासी भोजन न खायें।

 

लू लगने पर

 

व्यक्ति को फौरन छायादार जगह में लेटायें, ढीले कपडे़ पहनें, पेय पदार्थ जीवन रक्षक घोल ओ.आर.एस., कच्चे आम का पना पिलायें एवं ताप घटाने के लिये व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें एवं नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार लें।

समाचार क्रमांक/32/

 

जिला जनसम्पर्क कार्यालय मण्डला (म.प्र.)

समाचार

निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

 

मण्डला 7 अप्रैल 2024

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा 31 जुलाई 2024 तक निजी तथा अशासकीय नलकूप खनन प्रतिबंधित कर दिया गया है। जारी आदेश में मण्डला जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। प्रत्येक राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को ऐसी बोरिंग मशीनों जो अवैध रूप से जिले में प्रतिबंधित स्थानों पर प्रवेश करेगी अथवा नलकूप खनन, बोरिंग का प्रयास कर रही मशीनों को जप्त कर पुलिस में एफ. आई. आर. दर्ज कराने का अधिकार होगा। आदेश में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को उनके क्षेत्रान्तर्गत इस निमित्त अपरिहार्य प्रकरणों के लिए व अन्य प्रयोजनों हेतु उचित जांच के पश्चात अनुज्ञा देने हेतु प्राधिकृत किया गया है।

Related posts

अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना सरकार का लक्ष्य – जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम वैकल्पिक कृषि से आय का रास्ता खुल रहा है – विधायक श्री वरकड़े बीजाडांडी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर आयोजित

Reva India News

स्कूली छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश रंगोली, नारे लेखन तथा पैंटिंग से बताया मतदान का महत्व

Reva India News

बस्ती विकास योजना के कार्यों की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment