Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्कूली छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश रंगोली, नारे लेखन तथा पैंटिंग से बताया मतदान का महत्व

मण्डला 13 दिसम्बर 2021

                जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के तहत् मतदाता जागरूकता अभियान संचालित है। अनेक नवाचारों के माध्यम से मतदाताओं को उनके वोट के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। इसी क्रम में जनशिक्षा केन्द्र भैंसदेही विकासखण्ड घुघरी की छात्राओं ने पैटिंग, रंगोली, पोस्टर लेखन के माध्यम से आमजनों को अपने मताधिकार का उपयोग करने, मतदान अवश्य करने तथा लोकतंत्र में मत के महत्व के बारे में जागरूकता संदेश दिया। इसी प्रकार इग्लिश मीडियम स्कूल घुघरी की छात्राओं ने भी रंगोली, नारे लेखन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक किया। जिला प्रशासन द्वारा जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अनेक नवाचारों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे ने जिले के सभी मतदाताओं से पंचायत निर्वाचन के दौरान अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन के आदेश जारी किए

Reva India News

लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के सशक्त भविष्य की मजबूत नींव – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में शामिल हुई मंत्री श्रीमती उइके झंकार भवन मंडला में बालिकाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश

Reva India News

अवैध शराब के विरुद्ध शिकायत पर की गई कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment