Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैश्य महासम्मेलन आज मनायेंगा हिन्दू नववर्ष  

मण्डला। वैश्य महासम्मेलन द्वारा आज हिन्दू नववर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि आज हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत हो रही है इसे वर्ष प्रतिपदा जिसे हम वैश्य दिवस के रूप में मनाते है। हमारा एक प्रमुख कार्यक्रम है। इस दिन हम सब किसी एक स्थान पर एकत्र होकर एक दूसरे को तिलक लगाकर अभिवादन करते हैं तथा बाजार में सामूहिक रूप से जाकर नववर्ष और वैश्य दिवस की बधाई देते हैं। जिला अध्यक्ष नितिन राय ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले के साथ तहसीलो में भी किया जा रहा है। उन्होंने संगठन की युवा एवं महिला इकाई को भी मुख्य इकाई के नेतृत्व में सक्रियता से सहयोग करने की अपील की है। यह निर्देश वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता द्वारा दिया गया है। जिला मुख्यालय में स्थित रपटा घाट प्रांगण में आज हिंदू नववर्ष  पावन दिन को वैश्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर शाम 5 बजे वैश्य महासम्मेलन मंडला के द्वारा मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। रपटा घाट प्रांगण में मंदिर में सामूहिक पूजन उपस्थित सबका तिलक वंदन कर हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दिया जाना है एवं इसी अवसर पर विगत माह वैश्य सम्मेलन द्वारा जिला अस्पताल में संपन्न हुए ब्लड डोनेशन कैंप में जिन पदाधिकारियों ने रक्तदान ब्लड डोनेट किया था उनको प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया जाना है।

Related posts

हार्वेस्टर के बाद स्ट्रॉ रीपर से बन रहा भूसा, किसानों को मिल रही अतिरिक्त आय

Reva India News

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन

Reva India News

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन कलेक्टर एवं एसपी हुए शामिल, विद्यार्थियों को दी प्रेरणादायक सीख

Reva India News

Leave a Comment