Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान का मंडला में शुभारंभ, बोरी पीपरडाही में जनभागीदारी से हुआ बोरी बंधान कार्य

मंडला, 19 मार्च 2026

जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर आज से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की शुरुआत की गई। अभियान के शुभारंभ अवसर पर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरी पीपरडाही में जनभागीदारी से बोरी बंधान कार्य किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। सभी ने मिलकर श्रमदान करते हुए नाले में बोरी बंधान तैयार किया, जिससे वर्षा जल का संचयन हो सके और भूजल स्तर में वृद्धि हो।

अधिकारियों ने बताया कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का मुख्य उद्देश्य जिले में जल स्त्रोतों का संरक्षण, वर्षा जल का अधिकतम संचयन एवं जल स्तर में सुधार करना है। इसके तहत आने वाले दिनों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में तालाबों की सफाई, नालों का गहरीकरण, चेकडैम निर्माण एवं अन्य जल संरचनाओं कार्माण एवं मरम्मत कार्य जनभागीदारी से किया जाएगा। ग्रामीणों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से न केवल जल संकट में कमी आएगी, बल्कि खेती एवं पेयजल व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Related posts

एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित

Reva India News

नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

Reva India News

6 माह से अधिक समय तक नामांतरण के प्रकरण लम्बित न रहें – कलेक्टर राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment