Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दूरस्थ ग्रामों में पहुंचा जागरूकता रथ मोहगांव एवं घुघरी के 22 ग्रामों में किया प्रचार

मंडला 8 अप्रैल 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विगत दिनों इसी अभियान को गति देने के लिए जिले में मतदाता जागरूकता वाहन रवाना किया गया था। सोमवार को जागरूकता रथ मंडला से रवाना होकर घुघरी विकासखंड के रामनगर रमपुरी टोला, डोंगर मंडला, ददर गांव, खजरी, बनेहरी, पीपरदोना, खमतरा, घुघरी, दुवाही टोला लाटो, पाटन, ढेंको, सलवाह, चुरिया, ढुलिया टोला, भैंसवाही, चोबा, बनिया, सहजर, मोहगांव विकासखंड के झंडा टोला, चाबी, अंडिया जर, मोहगांव रैयत, इन्द्रा से होते हुए वापस मंडला पहुंचा। इस दौरान लोकगीत एवं स्थानीय बोली की कविताओं के माध्यम से मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए 19 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 4 अगस्त को मंडला आयेंगी

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोती महल का भ्रमण किया  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment