Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वोटर आईडी नहीं होने पर पहचान के रूप में उपयोग में आएंगे ये दस्तावेज

मंडला 16 अप्रैल 2024

जो मतदाता वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा। वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी शामिल है।

Related posts

गेहूं खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

Reva India News

रात्रि चौपाल में गांव की समस्याओं का निराकरण हुआ और हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील की

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 6 सितम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment