Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो कुटकी उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन 24 अक्टूबर तक

मंडला, 13 अक्टूबर 2025

राज्य सरकार द्वारा रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 में कोदो-कुटकी के उपार्जन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन का कार्य 10 अक्टूबर से शुरू किया गया है। उपार्जन के लिए कृषक पंजीयन 24 अक्टूबर तक किया जाना है। किसानों की सुविधा के लिए 30 पंजीयन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। मलारा, लिंगापौड़ी, बकौरी, टाटरी, पिंडरई, डिठोरी, बिछिया, सिझौरा, अंजनिया, ककैया, रामनगर, दानीटोला, मवई, मेढ़ा, खलौड़ी, घुटास, भानपुर घुघरी, सलवाह, चाबी, सिंगारपुर, मोहगाँव, नारायणगंज, बबलिया, चिरईडोंगरी रोड, मानेगाँव, टिकरिया, बीजाडांडी, मानिकसरा और निवास में किसान  निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं।

इसके अलावा एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर पंजीयन शुल्क राशि जमा कर भी कृषक अपना पंजीयन करा सकते हैं। उपार्जन एवं पंजीयन के लिए आधार कार्ड (बैंक खाता एवं मोबाईल नंबर से लिंक्ड), भू-अभिलेख की प्रति (खसरा), बैंक खाते का विवरण, बैंक का नाम, अकाउंट नंबर एवं आईएफएससी कोड (आधार से लिंक होना अनिवार्य), मोबाईल नंबर (आधार लिंक्ड), समग्र आई.डी. पंजीयन के समय अनिवार्यतः रखना होगा।

Related posts

जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा बैठक 16 अगस्त को  

Reva India News

दादा धनीराम धर्मशाला में पौधरोपण

Reva India News

जिले में मिले 16 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment