Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संरचनाओं के संरक्षण को जन अभियान बनाएं – डॉ. यादव वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मुख्यमंत्री के निर्देश

मंडला 11 जून 2024

जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को जन अभियान बनाने की आवश्यकता है। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता करते हुए जल स्त्रोतों की सफाई करें तथा उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रीगण अपने-अपने क्षेत्रों में गंगा दशहरा 16 जून को आयोजित होने वाले अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल होते हुए लोगों को जल तथा जल स्त्रोतों के संरक्षण के संबंध में समझाईश दें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न निकायों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष से इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंडला जिले में लगाए जाएंगे 11 लाख से अधिक पौधे

 

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना तथा सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के सभी जल स्त्रोतों में साफ-सफाई करते हुए उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही वन विभाग के समन्वय से जिले में 11 लाख से अधिक पौधों लगाए जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने बताया कि जिले में वृक्षारोपण के लिए मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बाउंड्रीवॉल वाले स्कूल तथा आंगनवाड़ियों में भी फलदार तथा न्यूट्रीशियन्स वाले पौधों का रोपण किया जाएगा।

Related posts

प्रत्येक रविवार को रहेगा जनता कर्फ्यू एवं प्रतिदिन रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे 16 जून की सुबह 6 बजे तक प्रभावशील जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए अनलॉक के दिशा-निर्देश

Reva India News

मंडला में विकसित भारत जी राम जी योजना पर कार्यशाला आयोजित ग्रामीणों को मिलेगी 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम 21 जून को

Reva India News

Leave a Comment