Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम

मंडला 11 जून 2024

21 जून 2024 को दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वृहद पैमाने पर आयोजित कर मनाया जाना है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2024 को किए जाने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में संपूर्ण प्रदेश में जिला विकासखण्ड एवं पंचायत स्तर पर 21 जून 2024 को सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जाना है। इन क्रार्यक्रमों में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों (स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष, नर्सिंग, पशु चिकित्सा, कृषि शिक्षा) पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई. एवं समस्त शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के छात्रों के अलावा अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। साथ ही योग संस्थानों, एन.सी.सी.एन.एस.एस. पुलिसकर्मियों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, शासकीय सेवकों, स्वयंसेवी संगठन, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक संगठन तथा आम नागरिकों की सामूहिक योग कार्यक्रम में भागीदार होंगे।

 

योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है

 

योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है, जिसका किसी धर्म अथवा पंथ से कोई संबंध नहीं है। जारी निर्देश के अनुसार सामूहिक योग प्रदर्शन स्वैच्छिक होगा, किन्तु प्रदेश की समस्त शासकीय, अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा इसे आवश्यक रूप से आयोजित किया जाये। आयोजन स्थल पर योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए यदि भारत सरकार द्वारा उस दिन दूरदर्शन से फिल्म प्रसारित की जाती है तो आयोजन स्थल पर उस फिल्म को एल.ई.डी. या प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर दिखाया जाए अन्यथा वेबसाईट पर उपलब्ध सीवाईपी को प्रदर्शित किया जाए। संपूर्ण प्रदेश में पल-प्रतिपल समय-सारणी अनुसार एक ही समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगा।

 

मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम

 

कार्यक्रम में सभी सहभागीगण की उपस्थिति प्रातः 6 बजे से पूर्व, अतिथि गण का आगमन प्रातः 6 बजे, अतिथिगण का उद्बोधन प्रातः 6:02 बजे, मुख्य कार्यक्रम के अतिथियों के उद्बोधन का सीधा प्रसारण प्रातः 6:10 बजे, सामान्य योग अभ्यास क्रम प्रातः 7 से 7:45 बजे तक होगा। आभार एवं कार्यक्रम समापन 7:50 बजे किया जाएगा। प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

वीर शहीद शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह का बलिदान सदैव हमें राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करता रहेगा – मंत्री श्रीमती उइके पीएचई मंत्री श्रीमती उइके ग्राम डिठौरी एवं जारगी में बलिदान दिवस में हुई शामिल

Reva India News

मतदाता जागरूकता संबंधी प्रेरक नारों का दीवार लेखन

Reva India News

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की ’मेरा मॉस्क-मेरी सुरक्षा’ और ’मेरी होली मेरा घर’ के अभियान में सहयोग की अपील

Reva India News

Leave a Comment