Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 108 आवेदन

मंडला 2 जुलाई 2024

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट तथा अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में 108 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला योजना भवन में जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम जेपी यादव सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

सम्पन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम पेटेगांव निवासी तुलसा बाई ने लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के संबंध में, तिलक वार्ड निवासी पुरूषोत्तम लाल बर्मन ने पट्टे के नवीनीकरण के संबंध में, वार्ड क्रं. 8 बम्हनी बंजर निवासी नर्मदा प्रसाद हरदहा ने सम्मान निधि की राशि पुनः चालू करने के संबंध में, खेरमाई मोहल्ला नैनपुर निवासी कुलदीप गोप ने अनुंकपा नियुक्ति से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के सुपोत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, नव दंपत्ति को दिया आशीर्वाद

Reva India News

कोरोना से बचने मॉस्क लगाएं व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें

Reva India News

21वी पशु संगणना का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

Leave a Comment