Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ट्रायसाईकिल और वैषाखी मिलने पर राजेष हुए अत्यंत प्रसन्न

मंडला 2 जुलाई 2024

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में शिकायतों का मौके पर ही निराकरण होने से आवेदक खुशी जाहिर कर रहे हैं। ऐसा ही वाक्या 2 जुलाई 2024 को भी सामने आया। देवरी नारायणगंज निवासी राजेष बर्मन ने जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट को ट्रायसाईकिल और वैशाखी के लिए आवेदन दिया और बताया कि उन्हें दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में बड़ी कठिनाई होती है। मुझे ट्रायसाईकल की आवष्यकता है। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने मौके पर ही राजेष को ट्रायसाईकिल और वैशाखी प्रदान की।

ट्रायसाईकिल पाकर राजेश अत्यंत खुश हुए एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांष कूमट से आत्मीय चर्चा करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांष कूमट ने भी राजेष से उनके एवं उनके परिवार के बारे में आत्मीय बात की। राजेष ने इस दौरान जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग को धन्यवाद देते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम की सराहना की।

Related posts

माँ नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा एवं चौपाल में शामिल हो रहे ग्रामीणजन माँ नर्मदा के उत्तर तटीय ग्रामों में नर्मदा सेवा समितियों का गठन

Reva India News

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया

Reva India News

चित्रकला कार्यशाला एवं माटी पर रंग का शुभारंभ आज रज़ा फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है रज़ा उत्सव का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment