Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर (वायु) की भर्ती हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित

मंडला 2 जुलाई 2024

जिला रोजगार अधिकारी, जिला मण्डला ने बताया कि मण्डला जिले के इच्छुक ऐसे आवेदक जिन्हे भारतीय वायु सेना में अग्निवीर (वायु) के लिये आवेदन करना है वे बेवसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते है। ऑनलाइन आवेदन दिनांक 08 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 है। ऐसे युवा जिनका जन्म 3 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के मध्य हुआ है वे आवेदन करने हेतु पात्र है एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती की उपरोक्त बेवसाइट से प्राप्त की जा सकती है। संबंधित लिंक एम.पी. रोजगार पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

Related posts

जिले में अब तक 294.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

31 मार्च तक बंद रहेगा ई-विकास पोर्टल

Reva India News

सामुदायिक पोषण वाटिका का निरीक्षण किया गया

Reva India News

Leave a Comment