Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामुदायिक जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम

मंडला 2 जुलाई 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में विश्व जनसंख्या स्थिरता माह के अंतर्गत समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 27 जून से 10 जुलाई तक सामुदायिक जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित की जा रही हैं। सामुदायिक जनजागरूकता के माध्यम से एएनएम, आशा कार्यकर्ता योग्य दम्पत्तियों से संपर्क कर परिवार नियोजन से संबंधित संदेशों जिसमें शादी की उम्र, दो बच्चों के जन्म में 3 वर्ष का अंतराल, प्रसव पश्चात तथा गर्भपात पश्चात परिवार नियोजन की सेवाऐं, परिवार नियोजन में पुरूषों की सहभागिता एवं दो बच्चों के बाद नसबंदी हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

जिला परिवार कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनजागरूकता के दौरान प्रेरित दम्पत्तियों का चिन्हांकन कर चिन्हित दम्पत्तियों को 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस से 11 अगस्त 2024 तक जनसंख्या स्थिरीकरण सेवाएं प्रदान की जायेंगी। समस्त चिन्हित हितग्राहियों को परिवार नियोजन के साधनों को उनकी सुविधानुसार उपलब्ध कराये जायेंगे। विभाग के द्वारा परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक साधन ऑरल पिल्स गर्भनिरोधक गोली छाया, आपातकालीन गोली, लघुकालिक गोली गर्भनिरोधक साधन, आईयूसीडी एवं अंतरा इंजेक्शन निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। नियोजन के साधनों पुरूष एवं महिला नसबंदी प्रसव पश्चात नसबंदी निश्चित सेवा दिवसों में विकासखण्डवार किए गये रोस्टर अनुसार निःशुल्क प्रदान की जावेगी।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 मई 2023

Reva India News

पोषण पखवाड़ा: आंगनवाड़ी केंद्रों में ईसीसीई विषय पर जागरूकता गतिविधियाँ

Reva India News

मंडला गॉट टैलेंट के लिए ऑडिशन 19 एवं 20 जनवरी को होंगे प्रथम विजेता को 51 हजार रूपए की नगद राशि इच्छुक प्रतिभागी ऑफलाईन और ऑनलाईन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Reva India News

Leave a Comment