Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन आरोग्यम शिविर में 9 हजार 323 हितग्राहियों के स्वास्थ्य जाँच और परीक्षण कर लाभान्वित किया गया

मंडला 28 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में आरोग्यम मण्डला जनस्वास्थ्य शिविर का जिले की ग्राम पंचायत उमरिया, बिनेका, देवगांव, लफरा, माधोपुर, बुडला, बारगी, धनपुर रैयत, जामगांव, खम्हरिया, खोडाखुदरा, मैली, जमठार, घुघरी मलवाथर, झुरगी पोंड़ी, देवहार, पाठा, मडफा, लुटरा हर्राटोला, मोहगांव भलवारा और संग्रामपुर में आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में 9323 हितग्राहियों का स्वास्थ्य जांच और परीक्षण किया गया। जिसमें 1445 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेष तौर पर किया गया है। कुल स्वास्थ्य परीक्षण में से बी.पी./शुगर जांच 4306, स्पूटम कलेक्शन 318, कुष्ठ के लक्षण 3 पाये गये। गर्भवती महिलाओं की संख्या 200, जिसमें हाईरिस्क गर्भवती महिलायें 28, शेष टीकाकृत बच्चे 18 बच्चों में कुपोषण की जांच 773 जिसमें 3 बच्चे मेडिकल कॉम्प्लीकेटेड पाये गये जिन्हे पोषण पुर्नवास में भर्ती करने हेतु रिफर किया गया एवं 3 बच्चे जन्मजात विकृति के चिन्हित किये गये है जिन्हे सर्जरी के लिए डी.ई.आई.सी. रिफर किया गया है। सिकल सेल स्क्रीनिंग 3525 की गई जिसमें वाहक 96 एवं सिकल सेल मरीज 19 मिले हैं। शिविर में 334 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये।

Related posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर करने अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Reva India News

ग्राम लिमरूआ की भूमि हेतु दावा/आपत्ति 18 जून तक प्रस्तुत करें

Reva India News

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment